हरियाणा की ताज़ा खबरें – 30 अक्टूबर 2025 | Haryana News Today in Hindi

Spread the love

Haryana News Today in Hindi (30 अक्टूबर 2025) – हरियाणा की आज की बड़ी खबरें जानिए – मौसम पूर्वानुमान, कैबिनेट मीटिंग, जनगणना की तैयारी, नौकरियों की स्थिति, फसल भाव और सरकारी योजनाओं पर ताजा अपडेट।

आज की प्रमुख सुर्खियां

  • 3 नवंबर को हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा।
  • हरियाणा में 1 मार्च से जनगणना शुरू, पहले होगी घरों की गिनती।
  • डीजीपी ओपी सिंह की गैंगस्टरों को खुली चेतावनी।
  • हरियाणा एसएससी (SSC) और एचपीएससी (HSSC) पर सवाल – 2 लाख नौकरियों का वादा अधूरा।
  • एससी (SC) – ओबीसी (OBC) विद्यार्थियों को लंबित छात्रवृत्तियों में राहत।
  • कपास किसान ऐप से फसल खरीद और एमएसपी तय।
  • लाडो लक्ष्मी योजना पर आवेदन कम, सीएम ने जताई चिंता।
  • राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने राफेल से उड़ान भरी।
  • राम मंदिर पर फहराएगा 11 किलो का ध्वज।
  • खाटू श्याम जी जन्मोत्सव और देवउठनी एकादशी की तारीख तय।

हरियाणा मौसम अपडेट

हरियाणा मौसम अपडेट

हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक हल्की बारिश और ठंड बढ़ने की संभावना है।

  • 30 अक्टूबर को हिसार सहित कई जिलों में बारिश की संभावना।
  • 31 अक्टूबर को ठंड में वृद्धि होगी।
  • 1 नवंबर को दिन में धूप तो रात में ठंडक।
  • 2 नवंबर को फिर हल्की बारिश की संभावना।

लाडो लक्ष्मी योजना अपडेट

हरियाणा की महत्वाकांक्षी दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना में आवेदन अपेक्षा से कम आए हैं। 20 लाख पात्र महिलाओं में से केवल 5.25 लाख ने आवेदन किया। सीएम सैनी ने चिंता जताई और आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी है।

महिलाओं में बीपीएल कार्ड कटने का डर सबसे बड़ी वजह बताई जा रही है।

2025 में किसानों के लिए सरकारी योजनाएँ – प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना

हरियाणा कैबिनेट मीटिंग 3 नवंबर को

हरियाणा की प्रमुख खबरें - लाड़ो लक्ष्मी स्कीम, शिक्षा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में 3 नवंबर को चंडीगढ़ में कैबिनेट मीटिंग होगी। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के कुरुक्षेत्र दौरे, खरीफ फसल खरीद व्यवस्था, लाडो लक्ष्मी योजना, सीईटी रिजल्ट, और कानून व्यवस्था जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

अन्य समाचार

जनगणना 2027 की तैयारी

हरियाणा में 1 मार्च 2027 से जनगणना शुरू होगी। लेकिन इससे पहले, 1 नवंबर से घरों की गिनती की जाएगी।

  • लोग ऑनलाइन या ऐप के माध्यम से अपने घर की जानकारी देंगे।
  • सर्वेक्षण में बिजली, पानी, मोबाइल, इंटरनेट, वाहनों और रसोई ईंधन जैसे डाटा एकत्र होंगे।

सरकारी नौकरियों की स्थिति

हरियाणा सरकार ने 5 साल में 2 लाख नौकरियां देने का वादा किया था। अब तक 10,822 पदों पर ही भर्ती हुई है (केवल 5.41%)। एचपीएससी (HSSC) और एचएसएससी (SSC) की धीमी प्रक्रिया से युवाओं में नाराज़गी है, लेकिन सरकार का कहना है कि जल्द नई भर्तियां शुरू होंगी।

नवीनतम सरकारी योजनाएं और अपडेट यहां पढ़ें – सरकारी योजनाएँ (Government Schemes)

डीजीपी ओपी सिंह की गैंगस्टरों को चेतावनी

डीजीपी ओपी सिंह ने कहा –

विदेश में छिपे गैंगस्टर अगर मां का दूध पिए हैं तो सामने आएं।

उन्होंने पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और जनता से कहा कि अपराधियों से डरने की ज़रूरत नहीं है।

देवउठनी एकादशी और खाटू श्याम उत्सव

इस बार देवउठनी एकादशी 1 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी। खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव भी इसी दिन धूमधाम से मनाया जाएगा। कहा जाता है कि इस दिन बाबा श्याम के दर्शन मात्र से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

निष्कर्ष

Haryana News Today in Hindi 30 अक्टूबर 2025 – आज हम हरियाणा की सभी प्रमुख खबरों को कवर करते हैं जिनमें सरकारी नौकरियां और योजनाएं, हरियाणा दैनिक समाचार, मौसम अपडेट आदि शामिल हैं। हरियाणा के दैनिक अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।

संबंधित समाचार


Spread the love

Leave a Comment