आज की सुर्खियाँ 3 सितम्बर 2025: बाढ़, मौसम, शिक्षा, देश-विदेश और बाज़ार अपडेट

Spread the love

नमस्कार! आज बुधवार, 3 सितंबर 2025 के प्रमुख समाचार पढ़िए…

मौसम और आपदा अपडेट

  • पंजाब के 12 जिलों में बाढ़, 29 लोगों की अब तक मौत। हजारों गांव प्रभावित हुए हैं, राहत कार्य जारी हैं.
  • दिल्ली में यमुना का जलस्तर ख़तरे के निशान से ऊपर। कई कॉलोनियों में पानी घुसा, निवासियों को राहत शिविरों में स्थानांतरित किया गया। दिल्ली सरकार ने ​हाई अलर्ट के आदेश दिए हैं व पुलिस राहत अभियान में जुटी है.
  • उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश। स्कूल कॉलेज बंद, अगस्त में वर्षा ने 76 साल का रिकॉर्ड तोड़ा.

राज्य और प्रशासनिक समाचार

  • हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी से मिले मनीषा के परिजन, मुख्यमंत्री बोले मामले की जांच जारी है।
  • हरियाणा में हेल्थ डिपार्टमेंट का नोटिस: छह जिलों में एमटीपी किट बिक्री रोक पर कार्रवाई, दो आशा वर्कर बर्खास्त।
  • हरियाणा सीईटी नॉर्मलाइजेशन के खिलाफ याचिका खारिज: हाई कोर्ट का पहला ही डेट में फैसला, युवाओं के लिए अहम सूचना।
  • अनुसूचित जाति विकास निधि अब लैप्स नहीं होगी: सरकार प्रभावी कानून बनाने की प्रक्रिया में।

शिक्षा एवं परीक्षा

कक्षा में परीक्षा देते हुए विद्यार्थी, डेस्क पर प्रश्नपत्र के साथ

हरियाणा ओपन स्कूल की 10वीं-12वीं परीक्षा आवेदन आज से शुरू। फीस: दसवीं ₹1,250, बारहवीं ₹1,300। बिना लेट फीस 3 अक्टूबर तक, उसके बाद अतिरिक्त शुल्क।

कृषि, बाज़ार एवं राहत

  • हरियाणा, पंजाब, महेंद्रगढ़ में फसलों का नुकसान: बाजरा, ग्वार व कपास सबसे अधिक प्रभावित, किसान मुआवज़े की मांग कर रहे हैं। सरकार क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल रही है।
  • ग्रामीणों का मुआवजा की मांग, तहसील घेराव की चेतावनी।

देश-विदेश की मुख्य खबरें

  • केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अहम् खबर: सरकार आठवें वेतन आयोग की प्रक्रिया तेज करेगी, जनवरी 2026 से लागू होने की संभावना।
  • अमेरिकी एनएसए का दावा: ट्रंप ने पाकिस्तान को लाभ देने के लिए भारत से व्यापारिक संबंध बिगाड़े।
  • अफगानिस्तान में भीषण भूकंप, 1400 लोगों की मौत: भारत ने राहत सामग्री भेजी।
  • Apple iPhone 17 सीरीज 9 सितम्बर को लॉन्च होगी: नए डिज़ाइन, 120Hz डिस्प्ले, एडवांस AI फीचर्स।

शेयर बाजार व सोने-चांदी के भाव

सोना-चांदी भाव 7 सितंबर 2025
  • सेंसेक्स 206 अंक गिरकर 80,157 पर बंद। निफ़्टी 45 अंक गिरा।
  • सोना ₹1,14,424 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹1,22,833 प्रति किलो।

ऐसी ही खबरें आपको पसंद आ सकती हैं, पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

Source: समाचार एजेंसियाँ, IMD, राज्य सरकारों की आधिकारिक रिपोर्ट्स


Spread the love

1 thought on “आज की सुर्खियाँ 3 सितम्बर 2025: बाढ़, मौसम, शिक्षा, देश-विदेश और बाज़ार अपडेट”

Leave a Comment